फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पाला, दिन में बादल, ठिठुरन बरकरार

Wed, 18 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पूरी रात पाला पड़ने के बाद मंगलवार को मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बादल छाए रहने के कारण पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो सके। बर्फीली हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में धूप भी नहीं निकलने के कारण लोग परेशान रहे और ठंड में ठिठुरते रहे। सर्दी अधिक होने के कारण बाजारों में ग्राहकों की कमी रही। दुकानदार खाली ही बैठे रहे। 

उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बुधवार से मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा। यह मौसम गेहूं, सरसों के लिए मुफीद है। 25, 26 के आसपास पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिससे मौसम खराब हो सकता है।
विज्ञापन


शीतलहर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाईं
चौसाना। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। यहीं कारण है कि ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया। शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड से मंगलवार को सूरज नहीं दिखा और लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। इसके कारण सड़कों पर भी इक्का दुक्का आदमी नजर आया। शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड से लोगों का जीना भारी हो रहा है। ठंड के बढ़ने से स्कूल को जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी आ रही है। अब लोगों को मौसम के खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें