फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी टोटियों में होने लगा सुधार

Sun, 16 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
water problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। आखिरकार नगर पालिका परिषद शामली की नींद टूट गई। शहर में खराब पड़ी पेयजल आपूर्ति प्वाइंटों की टोंटी ठीक कराने के लिए शनिवार को जलकल विभाग की टीम निकल पड़ी।
विज्ञापन


शहर में होती जल की बर्बादी का मुद्दा उजागर होने के बाद नगर पालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी ने जलकल विभाग को निर्देश देकर खराब पड़ी टोंटियां ठीक कराने के लिए टीम भेजी।

शनिवार को जलकल विभाग की टीम ने पंजाबी कालोनी के बाहर खराब पड़ी टोटी ठीक कराई। वहीं, माजरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास वाली खराब टोटी भी ठीक करा दी गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जलकल विभाग को निर्देश दिया गया है कि शहर के अन्य इलाकों में भी निरीक्षण कराया जाए कि कहां कहां पर टोटी खराब हैं। इसके बाद उन्हें ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें