शामली। भट्ठा मजदूरों ने पथाई दर बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बुधवार को अखिल भारतीय डा. अंबेडकर भट्ठा मजदूर यूनियन, ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन व भारतीय लेबर यूनियन के तत्वाधान में भट्ठा मजदूर कलक्ट्रेट में पहुंचे।
इस दौरान भट्ठा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। भट्ठा मजदूरों का कहना था कि सत्र 2015 में पथाई दर 415 रूपये था। भट्ठा मालिकों ने अपनी ओर से बढ़ाकर 460 रुपये कर दिया।
लेकिन इसके बाद श्रमायुक्त ने कोई ध्यान नहीं दिया। कई बार मजदूरी दर बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भटटा मजदूरों ने पथाई दर 700 रूपये करने की मांग की। इसके अलावा जमादार की कमीशन 32 रुपये तथा ईंट भराई की दर 250 रुपये की जाए।
इन मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्रीतम सिंह, वीरेन्द्र पाल, रविंद्र, बाबूराम, राजीव, श्याम लाल, ओमप्रकाश, जयविंद्र, प्रदीप, संतराम, सत्यपाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।