फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट पथाई दर बढ़ाने की मांग, प्रदर्शन

Thu, 12 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भट्ठा मजदूरों ने पथाई दर बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बुधवार को अखिल भारतीय डा. अंबेडकर भट्ठा  मजदूर यूनियन, ईंट भट्ठा  कर्मचारी यूनियन व भारतीय लेबर यूनियन के तत्वाधान में भट्ठा  मजदूर कलक्ट्रेट में पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान भट्ठा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। भट्ठा  मजदूरों का कहना था कि सत्र 2015 में पथाई दर 415 रूपये था। भट्ठा मालिकों ने अपनी ओर से बढ़ाकर 460 रुपये कर दिया।

लेकिन इसके बाद श्रमायुक्त ने कोई ध्यान नहीं दिया। कई बार मजदूरी दर बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भटटा मजदूरों ने पथाई दर 700 रूपये करने की मांग की। इसके अलावा जमादार की कमीशन 32 रुपये  तथा ईंट भराई की दर 250 रुपये की जाए।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्रीतम सिंह, वीरेन्द्र पाल, रविंद्र, बाबूराम, राजीव, श्याम लाल, ओमप्रकाश, जयविंद्र, प्रदीप, संतराम, सत्यपाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें