फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले का गजब हाल: कोतवाली परिसर से चोरी हुई ब्रेजा कार, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Tue, 18 Apr 2023 09:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

UP News : यूपी के शामली जिले में एक हैरान करने देने वाली घटना हुई है। शहर कोतवाली परिसर से एक ब्रेजा कार चोरी हो गई। इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कोतवाली परिसर में लावारिस में जमा हुई ब्रेजा कार चोरी हो गई। कार चोरी होने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने तलाश के दौरान पानीपत में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कार को युवक ले जाते हुए देखा गया है। माल मोहर्रिर की तरफ से शहर कोतवाली में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले 15 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे हनुमान टीला अस्पताल मार्ग पर सृष्टि हॉस्पिटल के निकट से कार को लावारिस हालत में बरामद किया था। पुलिस ने कार को शहर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक के पुराने कार्यालय के निकट खड़ा किया था। पुलिस ने कार को लावारिस में जमा कर लिया था। अगले दिन कार कोतवाली से गायब मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार की तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने हरियाणा के पानीपत आदि में भी कार को तलाश किया।

बताया गया है कि कार पानीपत में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे युवक ले जाते हुए दिख रहा है। कोतवाली में माल मोहर्रिर अमित कुमार की तरफ से कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली से कार चोरी होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए मेरठ के 75 नायक

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब कोतवाली में ही चोरी हो गई तो बाहर की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कार चोरी करने की घटना में शामिल आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

एसपी ने सौंपी जांच
पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही मानते हुए एसपी अभिषेक ओझा ने इस मामले की जांच सीओ कैराना अमरदीप मौर्य को सौंपी है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी का बड़ा एलान, बड़ौत और बागपत से नहीं लड़ेगी चुनाव, करेगी ये काम

पुलिस लाई थी क्रेन से, कार को चलाकर ले उड़ा आरोपी
लावारिस हालत में मिली कार को पुलिस ने 15 अप्रैल की शाम को क्रेन से खिंचवाकर कोतवाली लाया गया था। उसी रात को कार गायब हो गई। उसी रात को कुछ घंटे बाद ही कोतवाली से कार चोरी हो गई। पुलिस का मानना है कि आरोपी कार को स्टार्ट कर चलाकर ले गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें