फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए लाभदायक स्तनपान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्तनपान बच्चों के लिए तो अमृत के समान है। साथ ही माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। स्तनपान कराने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है। पहले शहरी क्षेत्र में कामकाजी और संपन्न परिवारों की महिलाएं बच्चे को स्तनपान कराने से बचती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस मामले में जागरूकता आई है, जिससे स्तनपान न कराने की भ्रांति दूर होती जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि स्तनपान न कराने के मामलों में कमी आई है। पेश है चिकित्सकों से बातचीत की रिपोर्ट...
विज्ञापन

मां का दूध बच्चों में प्राकृतिक टीकाकरण
मां का दूध बच्चों के लिए अमृत है। पहले सप्ताह में निकलने वाला पीला दूध सर्वोत्तम है और बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। किसी के बहकावे या भ्रम में आकर उस दूध को फेंकना नहीं चाहिए। बच्चे को मां का दूध जरूर पिलाना चाहिए। मां का दूूध एक तरह से प्राकृतिक टीकाकरण है। यह बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे बच्चा स्वस्थ रहता है। पेट संबंधी और निमोनिया आदि रोगों से बचाव होता है। स्तनपान मां के लिए भी कई तरह से लाभदायक होता है। अभी कुछ केस ऐसे आते है, जिनमें माताएं बच्चे को स्तनपान नहीं कराती। उन्हें स्तनपान से लाभ बताकर जागरूक किया जाता है।
- डा. वेदभानू मलिक, बाल रोग विशेषज्ञ।
--
स्तनपान बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार
स्तनपान कराना मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए लाभदायक है। बच्चे को जन्म के आधा घंटे से एक घंटे के अंदर मां का दूध पिलाना शुरू कर देना चाहिए। यह बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है। इससे बच्चे के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। महिलाओं को इसके लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

- डा. मंजीत कौर, महिला रोग विशेषज्ञ सीएचसी शामली।
--
रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है
जन्म के आधे घंटे के बाद बच्चे को मां का दूध पिलाए जाने के लिए प्रेरित किया जाता है। मां का दूध पीने से बच्चे को कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए शहरों और गांवों में आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स, आंगनबाड़ी और संगिनी आदि के द्वारा महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

-शिप्रा त्यागी, परामर्शदात्री परिवार कल्याण।
मां को होने वाले लाभ
- गर्भावस्था काल में बढ़ने वाला शरीर का वजन कम होता है।
- ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करता है।
- गर्भधारण के समय जननांगों में होने वाले परिवर्तन जल्द सामान्य होते हैं।
स्तनपान से बच्चे को होने वाले लाभ
- बच्चे को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
- शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- पेट की बीमारियों और निमोनिया के संक्रमण से बचाव होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें