शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि में रविवार को मिठाई की दुकानें सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक खुलेंगी।
शनिवार- रविवार को दो दिन का लॉकडाउन को देखते हुए रक्षाबंधन के त्योहार पर मिठाई विक्रेता मायूस थे। लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से मिठाई तैयार नहीं हो पाएगी। मिठाई तैयार न होने से बिक्री न होने से कारोबार प्रभावित हो सकता है। रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व रविवार को मिठाई की दुकानें सुबह 9 बजे से लेकर शाम चार बजे तक खुलने की घोषणा से हलवाई और मिठाई कारोबारी उत्साहित हैं। शहर के मिठाई विक्रेता अंशुल मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को प्रतिदिन की अपेक्षा मिठाइयों की तीन गुणा दुकानदारी हुई है। शुक्रवार शाम को डीएम जसजीत कौर ने बताया कि तीन अगस्त को मनाए जाने वाला रक्षाबंधन को देखते हुए रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम चार बजे तक मिठाई की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, शामली, कैैराना यमुना ब्रिज प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार- रविवार को दो दिन के लॉकडाउन में प्राइवेट बसों का संचालन बंद रहेगा।