फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के बाद राजनैतिक दलों में मंथन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के बाद राजनैतिक दलों में मंथन शुरू
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत का आरक्षण जारी होते ही राजनैतिक दलों में मंथन शुरू हो गया है। सपा-रालोद का मिलकर चुनाव लड़ना तय है, जबकि भाजपा में भी दावेदारों के बायोडाटा आने का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अभी गठबंधन को लेकर कुछ तय नहीं कर पाई है, लेकिन सभी 19 वार्डों में चुनाव लड़ाने के प्रत्याशी जरूर उतारेगी।
इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण पहले से ही निर्धारित हो जाने से चुुनाव बेहद रोचक हो गया है। शामली जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसलिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सोंटा और गढ़ी अब्दुल्ला खां वार्डों पर सबकी निगाह लग गई हैं। सभी राजनैतिक दल इन सीटों पर मजबूत दावेदारों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही यह भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं कि किसी राजनैतिक रूप से मजबूत सामान्य वर्ग या ओबीसी परिवार में शादी करने वाली अनुसूचित जाति की महिला मिल जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि जिला पंचायत का चुनाव बेहद खर्चीला होता है। इसलिए दावेदार ऐसा चाहिए तो आर्थिक रूप से संपन्न हो और राजनैतिक रूप से भी प्रतिष्ठित हो।
इन्होंने कहा...
पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। दावेदारों के बायोडाटा आने शुरू हो गए हैं। सभी 19 वार्डों के लिए 66 से ज्यादा बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं। दावेदार लगातार संपर्क कर रहे हैं। प्रत्याशियों को लेकर सोच-विचार कर निर्णय लिया जाएगा। - सतेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
जिला पंचायत में सभी वार्डों पर चुनाव लड़ा जाएगा। रालोद के साथ गठबंधन रहेगा। दोनों दल मिलकर प्रत्याशियों का चयन करेंगे। जिला स्तर पर ही सीटों के बंटवारे को लेकर निर्णय लिया जाना है। - अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष, सपा।
30 से ज्यादा बायोडाटा प्राप्त हुए हैं। कई अन्य दावेदार भी संपर्क में है। जिले के सभी जिला पंचायत वार्डों पर समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। जो बायोडाटा प्राप्त हुए हैं उनमें अनुसूचित जाति के ज्यादा हैं। - योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, रालोद।
विज्ञापन

कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सभी जिला पंचायत वार्डों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन पार्टी पूरी मजबूती के साथ जिला पंचायत चुनाव में उतरेगी। - पंकज मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें