फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बाजार में छोड़कर प्रेमी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को बाजार में छोड़कर प्रेमी फरार
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर युवती के साथ रह रहा युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती को रोता देख मामले की सूचना व्यापारियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

जनपद सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार की शाम नगर के गांधी चौक पर खड़ी रो रही थी। युवती को रोते हुए देख व्यापारियों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पिछले एक साल से मोनू नामक युवक उसके साथ रह रहा था। मोनू के कारण उसने अपने परिजनों को छोड़ दिया। इस दौरान उसने रहने के लिए कई बार स्थानों को बदला। उसके दबाव डालने पर मोनू उसे अपने परिजनों से मिलाने की बात कहकर कांधला लाया था। नगर के गांधी चौक पर पहुंचने पर मोनू उसे छोड़कर भाग निकला। युवती ने उसे रोकने का प्रयास किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद व्यापारियों ने उससे पूछताछ कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की से पूछताछ कर उसे अपने साथ थाने ले गई। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें