फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना बॉर्डर पर 24 घंटे चलेगी चेकिंग

Mon, 23 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। चुनाव शांति पूर्वक कराने के उद्देश्य से पानीपत और करनाल के अफसरों के साथ बैठक कर संयुुक्त रूप से सीमा पर चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कैराना रोड स्थित एक होटल में हरियाणा प्रांत के पानीपत-करनाल के अफसरों की बैठक हुई। जिसमें सीमापार शामली जिले के नामजद-हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर नजर रखते हुए उनकी गतिविधियों की सूचना मांगी गई है।

सीमा पार से आ रही देशी - विदेशी मदिरा, शराब पैसा एवं असामाजिक तत्वों के संबंध में हरियाणा प्रांत के सभी थानों, एवं चौकियों एवं नाकों को चौकस करने के साथ सूचना दिए जाने का सहयोग मांगा गया है। घंटों चली बैठक के बाद एडीएम भरत पांडे ने बताया कि हरियाणा सीमा के पानीपत-करनाल जिलों में बॉर्डर पर संयुुक्त रूप से अफसरों की से 24 घंटे चेकिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


सीमा पार से आ रही शराब, नगदी, पैसा व बांटने वाली वस्तुओं व जिले के हिस्ट्रीशीटर व नामजद बदमाशों की सूचना दिए जाने का सहयोग मांगा है। बैठक में डीएम शामली सुजीत कुुमार, एसपी डॉ. अजयकुमार शर्मा, एडीएम भरत पांडे, एएसपी अनिल झा,  एसडीएम सदर एमपी सिंह, एसडीएम कैराना भानुप्रताप शुक्ला, एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी, सीओ सिटी उपेंद्र यादव, सीओ कैराना भूषण वर्मा, पानीपत के एडीसी, पानीपत-करनाल के एसडीएम, सीओ, थानाप्रभारी मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें