फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल: मजदूरों को लेने के लिए निकला था मोनू, फिर वापस ने आया; खेत में मिला शव

Sat, 01 Aug 2026 11:18 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

यूपी के शामली जिले में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की हत्या का मामला सामने आया है। कांधला के नाला गांव के जंगल में गोली लगा शव मिला है। पूर्व खिलाड़ी खेतों में फसलों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का काम करता था।
विज्ञापन
shamli murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान जनपद बागपत के रमाला थानाक्षेत्र के गांव ककड़ीपुर निवासी 22 वर्षीय मोहना उर्फ मोनू पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है, जो पूर्व में कबड्डी का खिलाड़ी भी रह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मृतक मोहना उर्फ मोनू शनिवार की सुबह करीब 5:15 बजे अपने घर से नजदीक के गांव नाला में मजदूरों को लेने के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। इसी बीच, गांव नाला के रजबहे की पटरी के पास किसान परविंदर के गन्ने के खेत में उसका गोली लगा शव पड़ा मिला।

खेत पर पहुंचे किसान परविंदर ने शव देखा तो तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कांधला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार और भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक का परिचय
मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि मोनू उनका छोटा बेटा था और अविवाहित था। वह पूर्व में कबड्डी का खिलाड़ी भी रहा था। वर्तमान में वह अपनी जेसीबी पर काम करता था और खेतों में फसलों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने का काम भी करता था। इस सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें