फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गर्मी में तप रहा शरीर, जांच में नहीं आ रहा रहा बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से अस्पताल में मरीजाें की संख्या बढ़ रही है। शरीर का गर्म महसूस देना, कमजोरी व थकान के साथ खांसी जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जांच में उन्हें बुखार नहीं आ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की समस्या हो जाती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। गर्मी से बचाव करें और चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी व लू चल रही है। इस मौसम में अस्पताल में मरीज भी बढ़ गए हैं। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग जाती है और दोपहर तक रहती है। इस मौसम में नजला, खांसी व वायरल बुखार के मरीज पहले से ही आ रहे हैं। जब से तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है तब से इस तरह के मरीज बढ़े हैं, जिनमें बुखार के लक्षण नजर आते हैं, जबकि जांच में उन्हें बुखार नहीं आता। इस तरह के मरीज कमजोरी व थकान के साथ खांसी से भी परेशान हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शरीर के अंदर का तापमान सामान्यतया 37 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि बाहरी तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक धूप में रहता है तो शरीर गर्म होने लगता है। इससे व्यक्ति को खुद ही अपना शरीर गर्म महसूस देने लगता है। इससे उसके शरीर में थकान व कमजोरी महसूस होती है। जबकि उन्हें बुखार नहीं होता। इस तरह के मरीज जिला अस्पताल में आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस तरह के मरीजों को गर्मी से बचाव करने के तरीके अपनाने चाहिए और पानी व अन्य तरल पदार्थों और मौसमी फलों का का सेवन ज्यादा करना चाहिए। मरीज को चिकित्सक की सलाह से इलाज कराना चाहिए और खुद से कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। घर से बाहर धूप में निकले तो पानी की बोतल अपने साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए।
- इस तरह के आ रहे मरीज
कैराना निवासी जब्बार ने बताया उसे कई दिन से शरीर गर्म महसूस हो रहा है। थर्मामीटर से जांच की तो बुखार नहीं आया। कमजोरी व थकान हो रही है। इसलिए वह इलाज के लिए अस्पताल आया है।
शामली के रामशाला निवासी अनुज ने बताया उसका शरीर अंदर से गर्म लगता रहता है। डाक्टर को दिखाया तो उसने बुखार न होना बताया। गर्मी की वजह से शरीर गर्म होना बताया है। शरीर में कमजोरी महसूस दे रही है, जिस कारण वह डाक्टर को दिखाने आया।
दयानंद नगर निवासी मोहित ने बताया कई दिन से सिर में दर्द, शरीर में कमजोरी और शरीर गर्म महसूस देने के साथ खांसी भी हो रही है। डाक्टर ने बताया गर्मी के कारण इस तरह की समस्या आती है। गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें