फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सत्यापन, नए वोटरों को मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण अभियान आगामी 19 अगस्त से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर पुराने मतदाताओं का सत्यापन और नए वोटरों का नाम जोड़ने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि 18 अगस्त तक बीएलओ की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 19 अगस्त से घर-घर जाकर गणना कार्य शुरु किया जाएगा। बीएलओ नई वोट बनाने का कार्य, 19 अगस्त से लेकर 29 सितंम्बर तक चलेगा। अभियान के तहत 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। फिर 23 से 29 सितंबर तक सूची में संशोधन व विलोपन की कार्रवाई होगी। 30 सितंबर तक मतदाता सूची की प्रतिलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जाएगी। पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। यह अभियान समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें