फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मदरसा छात्रों को मिले पहचानपत्र, ड्रेस भी जल्द मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भूरा स्थित मदरसा जहीदिया फैज-ए-कामिल में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों को पहचान पत्र (आई कार्ड) वितरित किए गए। साथ ही छात्रों की अलग पहचान सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही यूनिफॉर्म भी तैयार कर वितरित किए जाने की योजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद अशरफ मंसूरा ने की। मदरसा प्रबंधक मौलाना मोहम्मद वासिल ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी विशिष्ट पहचान के साथ शिक्षा प्राप्त करें, इसके लिए यूनिफॉर्म और आई कार्ड महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे बच्चों में अनुशासन के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि मदरसा तालीमी स्तर पर लगातार तरक्की कर रहा है और आने वाले समय में यूनिफॉर्म वितरण के बाद छात्र एक जैसी पोशाक में नजर आएंगे, जिससे उनकी पहचान और निखरेगी। इस अवसर पर कारी मोहम्मद इरशाद, कारी मोहम्मद अहसान, मौलाना अकबर और कारी मोहम्मद तसव्वर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें