कैराना कोतवाली में भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते कोतवाली प्रभारी।
- फोटो : SHAMLI
थाने में धरना देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स देख भागे
शामली, कैराना। ट्रिपल राइडिंग करने वाले तीन युवकों की बाइक सीज करने पर भाकियू (तोमर) के कुछ कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे और थाने में धरना देने व रोड जाम करने की चेतावनी दी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हड़काते हुए भगा दिया।
बुधवार को पुलिस कांधला तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि तभी एक बाइक पर तीन युवक सवार हुड़दंग करते हुए वहां पहुंचे। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी। युवकों की बाइक सीज होने पर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता वकील जंग व फाजिल अन्य कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बाइक सीज करने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना देने व रोड जाम करने की चेतावनी दी। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी और अन्य पुलिस बल को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता कोतवाली से तुरंत भाग गए। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी।