फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का चक्का जाम आज

Mon, 01 Feb 2016 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछले साल और इस साल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और किसानों की समस्याओं के समाधान के मुद्दे पर भाकियू का प्रदेश व्यापी चक्का आज होगा। भाकियू ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ग्राम हिंड पुलिया और मेरठ-करनाल मार्ग पर ग्राम बिडौली पर सुबह दस बजे  से बेमियादी चक्का जाम शुरू हो जाएगा। भाकियू ने चक्का जाम की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


16 जनवरी को भाकियू के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर बेमियादी धरना स्थगित कर दिया गया था तथा एक फरवरी को पूरे प्रदेश में बेमियादी चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया था। भाकियू के प्रदेश सचिव ओमपाल सिंह मलिक ने बताया कि भाकियू का प्रदेश व्यापी चक्का जाम शामली में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर ग्राम हिंड और मेरठ-करनाल मार्ग पर बिडौली में चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू के चक्का जाम की व्यवस्था को भाकियूू अध्यक्ष नरेश टिकैत मुजफ्फनगर जिले में, शामली में नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत संभालेंगे।

 राकेश टिकैत लखनऊ आज रात पहुंच गए हैं, जो लखनऊ से ही पूरे प्रदेश की आंदोलन की बागडोर संभालकर समीक्षा करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिेकैत ने हरियाणा के समान गन्ना मूल्य दिए जाने की मांग की है। उन्होंने  प्रदेश सरकार पर  घोषित गन्ना मूल्य में पचास रुपये प्रति क्विंटल की कटौती किए जाने का का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें हरियाणा के समान गन्ना मूल्य नहीं मिलेगा तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि चक्का जाम से एंबुलेंस, स्कूली बस और शादी विवाह के वाहन को निकालने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें