फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने टीकाकरण के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण के प्रति जागरूक किया और टीकाकरण शिविरों पर मौजूद रहकर लोगों की सहायता की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डा. अनुराग शर्मा एवं जिला महामंत्री देवाशीष वर्मा ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। वीवी इंटर शामली में दिव्यांग कैंप में 48 लोगों, अभिभावक स्पेशल में 69, नगर पालिका में आयोजित रेहड़ी एवं खोमचे वालों के लिए आयोजित शिविर में 10 एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 30 लोगों, उत्तर रेलवे अस्पताल में 71 लोगों को टीका लगाया गया। दोपहर तक सभी शिविरों में 218 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। डा.अनुराग शर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन के संदर्भ में लोगों से संवाद किया और उन्हें जागरूक किया गया। उधर, ऊन सीएचसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का पंजीकरण एवं टीकाकरण कराया। जिला संयोजक निविश कुमार को बनाया गया है। ऊन मंडल पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी तोमर को संयोजक बनाया गया है। इस दौरान बंटी चौधरी, गौरव मित्तल, विकास गिल, विपिन प्रधान ढिंढाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें