मांग नहीं मानी तो भाजपा नहीं देंगे वोट
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को वोट न देने की घोषणा की है। इस बाबत महासभा के जिला महामंत्री राजपाल शर्मा के नेतृत्व बड़ौत में आयोजित किसान सम्मेलन में भाजपा एमएलसी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया है।
मंगलवार को भाजपा एमएलसी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को ज्ञापन देकर वित्तविहीन शिक्षकों ने समान वेतन दिए जाने, वित्तविहीन शिक्षकों को शिक्षा चयन आयोग द्वारा होने वाली सहायक शिक्षा एवं प्रवक्ता शिक्षक परीक्षा में 25 अंकों का अधिकार दिए जाने, प्रधानाचार्य के चयन में अनुभव शामिल किए जाने, वेतन वितरण अधिनियम 1986 के दायरे में लाने की मांग की है।
ज्ञापन में मांगे पूरी न किए जाने पर विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट न देने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, रामकुमार चौहान, त्रिलोक चंद शर्मा, विकास शर्मा, विजेंद्र कुमार, सितारों आदि शामिल रहे।