फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एमएलसी में जीत पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Thu, 29 Oct 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में जीत के बाद थानाभवन में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा
विज्ञापन
शामली। मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। शामली जिले में भी जीत की खुशी में जगह-जगह जश्न मनाया गया और मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन में शामली जिले में 78.26 प्रतिशत मतदान हुआ, जो संबंधित छह जिलों में सबसे अधिक रहा। मेरठ में 50.79 प्रतिशत, बागपत में 57.83 प्रतिशत, सहारनपुर में 63.13 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 65.49 प्रतिशत और हापुड़ में 61.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भाजपा के श्रीचंद शर्मा शिक्षक और दिनेश गोयल स्नातक सीट से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाली है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

थानाभवन के चौक बाजार में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और लोगों को लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत को पार्टी के लिए उत्साहजनक बताया। कार्यक्रम में रविंद्र गोयल, पवन गौतम, अमित मित्तल, उमेश नारंग, दीपक लांबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ऊन में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, महामंत्री सुशील और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और शिक्षकों व प्रबुद्ध वर्ग के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने जीत पर खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। इस दौरान शांतनु मित्तल, चंद्रपाल चिकारा, उपेंद्र, आशा सौदाई, संजय शर्मा, विपिन गोयल और ओमपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें