भाजपा मंडल अध्यक्ष का बीमारी के चलते निधन
कांधला। एलम भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मलिक का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में भाजपा मंडल अध्यक्ष का दाह संस्कार किया गया।
क्षेत्र के गांव किवाना निवासी संजीव मलिक एलम से भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। संजीव मलिक पिछले काफी समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे. जिनका मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार रात्रि संजीव मलिक का निधन हो गया। उनके शव को पैतृक गांव किवाना लाया गया। उनकी मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए। उनकी आकस्मिक मृत्यु पर सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।