फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया ऊन तहसील का निरीक्षण

विज्ञापन
ऊन तहसील में आंगनवाडिया के साथ पौधा रोपण करते मंडलाआयुक्त लोकेश एम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया ऊन तहसील का निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने शनिवार को ऊन तहसील परिसर का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थाओं को देखते हुए संबंधित अधिकारी को लैंड रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। तहसीलदार कार्यालय में भूमि अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके अलावा निरीक्षण के समय मंडलायुक्त ने तहसील में साफ-सफाई व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

इसके उपरांत तहसील परिसर में सहजन का पौधा रोपित किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक सहजन का पौधा वितरित किया। निरीक्षण के अगले क्रम में मंडलायुक्त ने ऊन ब्लॉक का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। इसके बाद निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी छात्रावास ऊन और थानाभवन में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम ऊन मणि अरोरा, डीडीओ प्रमोद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें