लाेकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा ने कैराना लोकसभा में लोकसभा सहप्रभारी के रूप में मेरठ के स्नातक क्षेत्र से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और लोकसभा सहसंयोजक के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। कैराना लोकसभा सीट पर जाट, सैनी, पंडित, और कश्यप जाति का तालमेल बनाकर समीकरण बनाया है।
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने लाेकसभा चुनाव 2024 की तैयारियाें के मद्देनजर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से पिछले माह 22 जनवरी को लोकसभा प्रभारी के रूप में मेरठ के डॉक्टर मनोज सिवाच और संयोजक के रूप में शामली जिले के प्रमोद सैनी अटटा को नियुक्त किया था।