फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: महिला की हत्या का आरोपी सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दामाद के कहने पर की थी वारदात

Sat, 10 Feb 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

शामली के झिंझाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन
झिंझाना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हत्यारोपी सोनू उर्फ संदीप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के झिंझाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दो लाख रुपये की सुपारी लेकर महिला की हत्या की थी। बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ थाना झिझाना क्षेत्र में गांव जैनपुर के जंगल में हुई। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश सुबह ही क्षेत्र से हरियाणा की ओर जाने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

यह भी पढ़ें:Bharat Ratna: आंदोलन की दोबारा तैयारी के बीच साधे देशभर के किसान, इन राज्यों की जाट बिरादरी होगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिषेक ने बताया घायल बदमाश का नाम सोनू उर्फ संदीप निवासी गांव बलवाखेड़ी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर है। वह 31 दिसंबर 2023 को झिंझाना क्षेत्र के गांव दथेडा में हुई 65 वर्षीय महिला कौशल्या देवी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

महिला कौशल्या देवी की हत्या संपत्ति विवाद को लेकर हुई थी। महिला के दामाद ने ही संदीप को अपनी सास कौशल्या की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये में सुपारी दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस की जांच में पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए थे, जिनमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कौशल्या के दामाद विपिन ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। इस मामले में फरार चल रहे सोनू उर्फ संदीप पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। उसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एएसपी संतोष कुमार सिंह भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें