फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने झिंझाना कस्बे में कांग्रेस नेता धर्मवीर शांडिल्य के आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें मिलकर देशवासियों को गुमराह कर रही है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने विभागों का निजीकरण कर आम जनता को लूटने का काम किया है। कोरोना में हुई मौतों के आंकड़े केंद्र सरकार के मुताबिक 4.80 लाख हैं। जबकि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में ये आंकड़े 47 लाख हैं। अब निजी नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। भयमुक्त कही जाने वाली सरकार के अंदर अपराध बढ़े हैं, गोकशी हो रही है। देशबंधु मित्तल, सुधीर कुमार मंगलौरा, अश्वनी कौशिक हथछोया ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें