फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल: सुधाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं एवं मजदूरों के उत्पीड़न, लोकतंत्र के विरोध, किसान विरोधी काले क़ानून एवं प्रदेश-देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। सपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर कश्यप ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त है। आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित सपा कार्यालय में जनेश्वरमिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। पूर्व मंत्री और साइकिल यात्रा के प्रभारी सुधाकर कश्यप ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं एवं मजदूरों के उत्पीड़न, काले क़ानून एवं प्रदेश-देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का गन्ना भुगतान कराने में विफल रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा अपना परचम लहराएगी।
साइकिल रैली जिले के सपा कार्यालय से शुरू होकर एसटी तिराहा, गुरुद्वारा रोड से रेलपार बाईपास से होते हुए कैराना रोड होते हुए कैराना, ऊन व थानाभवन होते हुए शामली के सपा कार्यालय में खत्म हुई। इस मौके पर पलठेड़ी से शरीफ़ प्रधान एवं दखोड़ी से शेर सिंह राणा, मादलपुर से प्रधान सुच्चा सिंह,ताना से सुरेंद्र सिंह, भैसवाल से अनुज पंवार, कांधला से मांगेराम मलिक, शामली से राशिद पहलवान, भांजू से वीर सिंह मलिक एवं देवेंद्र वालिया साथियों के साथ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव नासिर प्रधान, तफरूज राव, सपा विधानसभा अध्यक्ष थानाभवन, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जबरदीन मलिक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि बालियान, उपेद्र चौधरी, संजीव राझड़, बिट्टू प्रधान, नीटू पीरखेड़ा आदि रहे।
विज्ञापन

------
सुधीर पंवार लखनऊ में साइकिल यात्रा में शामिल हुए
शामली। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार लखनऊ में साइकिल यात्रा में शामिल हुए। पूर्व विधायक किरणपाल सिंह कश्यप के प्रतिनिधि भारत कश्यप के नेतृत्व में पेलखा, मालैंडी, बधेव, मुंडेट होते शामली में दिल्ली रोड समाप्त हुई। साइकिल यात्रा में भारत कश्यप, विजय कौशिक, नफीस राणा, भोपाल सिंह, चंदगीराम कश्यप, सुदर कश्यप, ओमपाल कश्यप, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

शामली साईकिल रैली में भाग लेते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली साईकिल रैली में भाग लेते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली में सपा की साईकिल रैली को झंडी दिखाते पूर्व मंत्री दिवाकर कश्यप व वीर सिंह मलिक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें