फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा ने जनता को गुमराह करके बनाई सरकार’

विज्ञापन
कैराना में कांग्रेसियो द्वारा निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, नगर अध्यक्ष शमशीर खान व कैराना ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. मुनव्वर पंवार के नेतृत्व में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ कांग्रेस लाओ के नारों के साथ पदयात्रा निकाली गई। कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह करके सरकार बनाई है।
विज्ञापन

शहर के घोस्सा चुंगी से शुरू होकर मुख्य बाजारों को होती हुई जामा मस्जिद, चौक बाजार के रास्ते शामली बस स्टैंड को होती हुई आर्यपुरी पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जगह-जगह यात्रा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मन्ना माजरा, तीतरवाड़ा, जहानपुरा, झिंझाना, जमालपुर व कई गांवों में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर यात्रा का समापन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। आम जनमानस का जीना दुश्वार हो चुका है। ब्लॉक अध्यक्ष पंवार ने कहा जिस तरीके से पिछले एक साल से किसानों का उत्पीड़न इस सरकार में हुआ है, वह इतिहास में पहली बार है। यात्रा में प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सत्यम संयम सैनी, शेखरपाल, महेंद्र शर्मा, रियासत राणा, अब्दुल हाफिज, सीमा जाटव, राशिद चौधरी, अकबर अंसारी, धर्मबीर कश्यप, नफीस अली, इसराना, चांद मियां, देशबंधु बिंदल, इंतजार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें