शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के हाथी करौदा गांव में गन्ना विभाग की 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पिछली सरकारों के भेदभाव की नीति खत्म करते हुए समान रूप से विकास कार्य को अंजाम दिया है। पूरे प्रदेश में विकास का पहिया दौड़ रहा है। पहले चंद जिलों पर विकास का केंद्र बिंदु होता था। बिजली व्यवस्था ठप थी, कानून व्यवस्था खराब थी, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रात दिन विधायकों के चक्कर लोगों को काटने पड़ते थे। सड़कों के हालात इतने खराब थे कि सड़क पर आम नागरिक का चल पाना कठिन होता था। भाजपा सरकार में सारी व्यवस्था सु्धरी हैं।
इस दौरान लांक थांबेदार बाबा राजवीर मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर मलिक, ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव मलिक, प्रधान सरवीर मलिक, धर्मेंद्र मलिक, राजकुमार डॉ. विकास उपाध्याय, राजपाल सिंह, हरवीर सिंह, मास्टर देवेंद्र सिंह, धर्मवीर प्रधान, मास्टर जितेंद्र सिंह, रविंद्र मलिक, बाबा यशपाल सिंह, मास्टर सुखवाल सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
बाबरी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा में सीसी सड़क का शिलान्यास करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI