फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों पर लाठी चलवाई, राह में कंटीले तार लगाए, कार से कुचल दिया

विज्ञापन
ऊन क्षेत्र में पिंडौरा मार्ग पर जनसभा को संबोधित करते रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने अर्थव्यवस्था महंगाई विकास व योगी के बयान पर जमकर कटाक्ष किया। जनता से भाजपा के सफाया करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

कस्बा ऊन में पिंडौरा मार्ग पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता को नफरत की भाषा व लठमार प्रशासन दिया है। मेरे ऊपर हाथरस में लाठी बरसाई तो आपने मुजफ्फरनगर में उसका जवाब दिया। अब मुजफ्फरनगर व शामली के लोगों की गर्मी उतारने का बयान देकर मुख्यमंत्री ने आप को ललकारा है। इसका जवाब हम सब मिलकर 20 फीसदी वाले 100 फीसदी सीटें जिता कर देंगे।
जयंत ने कहा कि सत्ता में आने पर युवाओं को उम्र में छूट देंगे तथा ज्यादा भर्ती निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि ऊन क्षेत्र चौधरी चरण सिंह के समय से ही रालोद का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने तीनों प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने कहा कि यह सरकार आप लोगों पर अत्याचार कर रही है। मेरे भाई पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। पलायन फर्जी है बार-बार पलायन और दंगे की बात कर हम लोगों के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सभा में किरण पाल कश्यप, पूर्व विधायक अब्दुल वारिस राव, थानाभवन प्रत्याशी अशरफ अली, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, उमेश पंवार रंधावा मलिक आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में बत्तीसा खाप के चौधरी पुत्र शौकिंद्र सिंह, मंत्री देवेंद्र सिंह ने पगड़ी पहनाकर चौधरी जयंत सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें