फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक- ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक- ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

जलालाबाद। तीतरो मार्ग पर बाइक- ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। ट्रैक्टर- ट्रॉली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

विशु राणा पुत्र नरेंद्र राणा, निशू पुत्र संजय, निवासी कुआं खेड़ा जनपद सहारनपुर बाइक से जलालाबाद आ रहे थे। जलालाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र गांव अहमदपुर में पुलिया निकट पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक ने मार्ग किनारे पर जलालाबाद पैदल आ रहे फखरे आलम पुत्र मशकुर खान निवासी मोहल्ला अमानत अली जलालाबाद को चपेट में ले लिया। बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। इसके बाद बाइक की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रैक्टर- ट्रॉली से हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने पर दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर -ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तीनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान विशु व फखरे आलम की मौत हो गई। गंभीर हालत में निशु को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया की दुर्घटना में दो की मौत हो गई । ट्रैक्टर -ट्रॉली चालक ,ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया । ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना भिजवाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें