फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइक सवार युवकों ने खिलाड़ियों से की हाथापाई

Mon, 01 Jun 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे में जैन गेट के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गलत दिशा से तेज रफ्तार बाइक की इको वैन से टक्कर हो गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर बाइक सवार दो युवकों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार खिलाड़ियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पांथुपुरा निवासी सतीश, अर्जुन राणा, मंजीत, विशाल, आयुष, गोलू, सागर, भूरा, दीपक व रोहित रविवार को इको वैन से मुजफ्फरनगर के चौरावाला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए थे। मैच खेलने के बाद शाम को वैन से गांव लौट रहे थे।
जलालाबाद में जैन गेट के पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रही बाइक की वैन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वैन सवार खिलाड़ियों और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर कस्बा निवासी बाइक सवार युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और वैन सवार खिलाड़ियों को घेर लिया और उनके साथ हाथपाई करने लगे। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ इकट्ठी होने पर युवक और उनके परिजन वैन की चाबी निकालकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक व वैन खड़ी होने से वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया और वैन को हटवाकर यातायात चालू कराया। पुलिस को अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें