फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिलौन नहर पटरी पर बाइक सवार को लूटा

Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली कोतवाली क्षेत्र में लिलौन नहर पटरी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार युवक को लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
  कोतवाली क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी सुधीर पुत्र इसम सिंह शुक्रवार को शामली आया हुआ था। यहां पर उसने मिल रोड स्थित बैंक से पांच हजार रुपये निकाले और फिर बाइक की सर्विस कराई। जिसके बाद वह दोपहर बाद करीब चार बजे नहर पटरी के रास्ते लौट रहा था। जब वह खेड़ी व लिलौन नहर पटरी पर पहुंचा, तो पेड़ की आड़ लिए खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया।
    आरोप है कि दोनों युवकों ने तमंचे निकालकर उसे आतंकित कर दिया और उसकी जेब से पांच हजार की नगदी, मोबाइल लूट लिया। सुधीर ने बदमाशों का विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने सुधीर से बाइक भी लूट ली।
विज्ञापन

    वहां से कांधला की ओर से फरार हो गए। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस की पीसीआर वैन पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें