फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण, गैंगरेप

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। सुबह होने पर किशोरी  घर के बाहर बदहवास में पड़ी मिली। परिजनों ने मामले की  सूचना पुलिस को दी। गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे किशोरी घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि तभी गांव का ही परवेज अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को बंधक बना लिया। दोनों ने किशोरी का मुंह कपड़े से बांध दिया और बाइक पर बैठाकर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। दोनों युवक उसे जंगल में लेकर गए। जहां उनका एक ओर साथी खड़ा था। तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। परिजनों ने भी रात भर किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। 
शुक्रवार सुबह किशोरी बदहवास हालत में घर के बाहर पड़ी मिली। उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिस पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने गांव के ही परवेज सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, बाबरी एसओ यूसुफ खान ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजवा दिया। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें