फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैरियर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 20 Mar 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित दभेड़ी टोल प्लाजा के बैरियर से टकराकर बाइक सवार मजदूर यशपाल (47) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के ननौता निवासी यशपाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार शाम को जिला सहारनपुर के कस्बा ननौता से थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावाड़ी अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह दभेड़ी टोल प्लाजा निकट पहुंचे तो उनकी बाइक टोल के बैरियर से टकरा गई।
हादसे में वे उछलकर दूसरी तरफ गिरकर गंभीर घायल हो गया। टोल कर्मियों ने टोल एंबुलेंस से तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद परिवार में पत्नी, दो बेटी व एक बेटा है। तीनों की अभी शादी नहीं हुई है। मजदूर की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें