फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
कैराना में सड़क हादसे में घायल युवक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चार घायल
विज्ञापन

शामली, कैराना। तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित एक महिला व दो बच्चियां घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

पानीपत के गांव लापराकला थाना कलानौर निवासी नसीमा अपने देवर के साले जाबिर व अपनी सात वर्षीय बेटी आयशा तथा 14 वर्षीय बेटी आसमां के साथ गांव रामड़ा में आई हुई थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला कांधला के गांव गढ़ी दौलत स्थित मदरसे में अपनी दोनों बेटियों का दाखिला कराने के लिए जा रही थी। बाइक जाबिर चला रहा था। जैसे ही चारों कांधला रोड पर पुराने चीनी मिल के पास पहुंचे। तभी तेज गति से आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चारों बाइक से नीचे गिर गए। ट्रैक्टर चालक मौके पर अपना ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने सभी घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चालक जाबिर को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें