फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजों ने जीते पदक, जिले में हुआ सम्मान

विज्ञापन
शामली में मैडल के साथ गोल्ड स्टार राईफल क्लब के खिलाडी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब लिलौन के निशानेबाजों ने चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में आयोजित 15वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण व चार सिल्वर समेत दस पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पदक विजेता निशानेबाजों का डीएम जसजीत कौर ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि उप्र राइफल एसोसिएशन की ओर से मुजफ्फरनगर में हुई 15वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्लब के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ सीनियर स्पर्धा में अभिमन्यु निवासी जसाला ने स्वर्ण पदक, एयर राइफल एनआर स्पर्धा में निखिल मलिक निवासी आदमपुर ने यूथ स्पर्धा में रजत पदक और जूनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर किया।
एयर पिस्टल एनआर स्पर्धा में चौधरी अवनीश निवासी भिक्का माजरा ने रजत पदक, एयर राइफल सब यूथ स्पर्धा में विवेक गौर निवासी जसाला ने रजत पदक, एयर पिस्टल वूमन एनआर स्पर्धा में शगुन चौहान निवासी जसाला ने यूथ स्पर्धा में, जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक और सीनियर स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्वाइंट 22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर में टीम इवेंट में आरिश चौधरी, अवनीश, अभिषेक सिंह की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किए। एयर पिस्टल सीनियर टीम स्पर्धा में अभिषेक सिंह, शाहिद चौधरी, अवनीश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने पदक विजेता निशानेबाजों का उत्साहवर्धन किया। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने सभी विजेता निशानेबाजों का स्वागत करते हुए बधाई दी। मौके पर क्लब कोच नदीम मंसूरी, उपेंद्र मलिक, सुनील, अभिजीत, फुरकान मौजूद रहे।
क्लब पहुंचने पर विजेता निशानेबाजों का स्वागत
शामली। गोल्ड स्टार राइफल क्लब की कोच गोल्डी मलिक ने बताया कि मुजफ्फरनगर में तीन से सात जून तक आयोजित 15वीं प्री यूपी स्टेट चैंपियनशिप में गांव सिंभालका की अनुष्का चौधरी ने दस मीटर एयर राइफल सब यूथ वुमैन व जूनियर वुमैन वर्ग और 50 मीटर प्वाइंट 22 महिला वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गांव किवाना की भारती मलिक ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वुमैन वर्ग में स्वर्ण पदक, मानसी मलिक ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वुमैन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रेलपार शामली निवासी अक्षु चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में स्वर्ण, गांव जलालपुर के मनजीत ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ मैन वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। बुधवार को क्लब पर पहुंचे विजेता निशानेबाजों का स्वागत किया गया। संवाद

शामली कलेक्ट्रेट में मनुव्वर मंसूरी राईफल क्लब के खिलाडियो को सम्मानित करती डीएम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें