फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने किया खुलासा, कहासुनी की रंजिश में किया गया था बिजेंद्र का कत्ल, जानें- पूरा अपडेट

Tue, 11 May 2021 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में पुलिस ने गांव हरिपुर में 10 दिन पहले हुई दिव्यांग बिजेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मामूली कहासुनी की रंजिश में उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में पुलिस ने गांव हरिपुर में 10 दिन पहले हुई दिव्यांग बिजेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मामूली कहासुनी की रंजिश में उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि एक मई को थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरिपुर के जंगल में बिटौडों के पास करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। मृतक की पहचान बिजेंद्र निवासी गांव हरिपुर के रूप में हुई थी। एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था और थाना पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देेश दिए गए थे। मृतक के भाई रविंद्र की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने हत्या के आरोप में अंकित और रामवीर निवासी गांव हरिपुर को गिरफ्तार किया है।

एसपी के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में बताया कि घटना से करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी बिजेंद्र से अभद्र भाषा को लेकर कहासुनी हुई थी। 30 अप्रैल की रात को आरोपियों को जानकारी हुई कि बिजेंद्र ट्यूबवेल चलाने को चाबी लेकर खेत पर गया है। उसी दौरान रात को आरोपियों ने उसी के गांव के निकट गमले से सिर पर प्रहार कर और गले में शर्ट का फंदा डालकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

यूपी: अफसरों के दावों की खुल रही पोल, अस्पतालों में खाली नहीं हैं बेड, तड़प रहे मरीज, तस्वीरें

बड़ी लापरवाही: सड़क पर बिखेर दीं प्रयोग की हुई कोविड जांच किट, नजारा देख हैरान रह गए लोग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें