शामली। 24 घंटे बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। समय से तैयारियां पूरी करने में प्रशासन अब तक नाकाम साबित हुुआ है। कांवड़ मार्ग की दशा में सुधार नहीं हो सका, जगह जगह गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण कांवड़ियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा 20 जुलाई से शुरू हो रही है। एक अगस्त को महाशिवरात्रि है। 20 जुलाई से ही कांवड़ियों का आगमन शुरू हो जाएगा। जो श्रद्धालु हरियाणा, राजस्थान या अन्य दूसरे राज्यों से हरिद्वार जाकर कांवड़ में गंगाजल लेकर शिवालय की ओर प्रस्थान करते हैं, उनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़िये शामली से होकर गुजरते हैं। क्योंकि हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद शामली के रास्ते ही हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की तरफ निकला जाता है। ऐसे में शामली में कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।