पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का शामली से गहरा नाता रहा है। उन्होंने जसाला और शामली के हनुमान धाम में भी जनसभाएं की थीं। शामली के रहने वाले खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने भी उन्हीं से राजनीति का कहकरा सीखा था। पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न मिलने पर जिले के लोगों ने खुशियां मनाईं। रालोद और किसान नेताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
शामली के जसाला के रहने वाले खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने चौधरी साहब के सानिध्य में ही राजनीति की शुरूआत की थी। यशवीर सिंह वर्ष 1971 में मुजफ्फरनगर लोकसभा से चुनाव के दौरान चौधरी चरण सिंह कार्यालय प्रभाारी भी रहे थे। इसके अलावा वह समय-समय पर दिल्ली में चौधरी चरण सिंह से भी मिलते रहते थे। कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देकर उन्हें जो सम्मान दिया, वह काफी पहले मिल जाना चाहिए था। क्योंकि इसके वह हकदार थे।
यह भी पढ़ें: जन्म से मृत्यु तक का सफर: चौधरी साहब ने देश में किए थे ये बड़े बदलाव, पढ़िए किसान मसीहा बनने की पूरी कहानी