फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊर्जा निगम के विजिलेंस कार्यालय पर भाकियू का धरना

विज्ञापन
बागपत में विजिलेंस कार्यालय में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौहान एंक्लेव में स्थित ऊर्जा निगम के विजिलेंस कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि विजिलेंस की टीम घरों में छापा मारकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाकर वसूली करती है।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया कि कई दिन पहले काठा गांव में किसानों के घर पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा था। आरोप लगाया कि घर में मौजूद महिला के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि विजिलेंस टीम ने रात में कई गांवों में किसानों के घरों में छापामारी की, इससे भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, विजयपाल चौधरी, अश्वनी, भाकियू नेता प्रदीप धामा, अक्षय चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विजिलेंस कार्यालय के मीटर में कट देख भड़के कार्यकर्ता
विजिलेंस कार्यालय में धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को बिजली मीटर में कट लगाकर सीधी बिजली आपूर्ति होती मिली। इस पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों और विजिलेंस कर्मियों पर आम जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का कहना है कि विजिलेंस कार्यालय का मीटर खराब होने की शिकायत मिली थी। जल्द ही मीटर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें