फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ीकरमू बिजलीघर पर भाकियू का धरना, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ीकरमू बिजलीघर पर भाकियू का धरना, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर भाकियू ने खेड़ीकरमू बिजलीघर पर स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता रामकुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान के नेतृत्व में किसान खेड़ीकरमू बिजली पर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और धरना दिया। मैनपाल चौहान ने बताया कि गांव बलवा में चार किसानों पर विद्युत निगम की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जो फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली चोरी की जांच करने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर उनका विरोध करते हैं तो उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज करा दी जाती है। इसके अलावा उन्होंने नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का भी विरोध किया। इसके अलावा अन्य बिजली संबंधी किसानों की समस्याओं को उठाते हुए अधिकारियों से समाधान की मांग की और चेतावनीदी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया। इस दौरान संजीव राठी, बहमपाल सिंह, कपिल कुमार, कंवरपाल, योगेंद्र पंवार, आशीष चौधरी, पप्पू, सद्दाम, कुलदीप, विदुर व मुनव्वर आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें