फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में नवरात्र से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
शामली में नवरात्रों पर पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आज से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रों की तैयारी के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों को भी सजाया जा गया है। बुधवार शाम को मां दुर्गा के शक्ति के स्वरूप सांझी की स्थापना की गई। बृहस्पतिवार को घट यात्रा के साथ ही कलश स्थापना होगी।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अखंड ज्योति, माता की चौकी आदि तरह के पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिलाएं पहुंची। जिन्होंने विभिन्न प्रकार की मन मोह लेने वाली सांझी मां के साथ उसके भाई और टिकली आदि खरीदी। पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लोंग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीदी। नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है, इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सज गई है। कोरोना काल के बाद इस बार त्योहार पर बाजारों में भीड़ देखने को मिली। शहर में नया बाजार, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, धीमानपुरा आदि स्थानों पर नवरात्र की खरीदारी की गई। उधर, जलालाबाद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में महिलाओं ने नवरात्रों के उपलक्ष्य में शाम के समय साझी की मूर्तियों को सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें