शामली। सोमवार को नवागंतुक एसपी डॉ. अजय पाल ने शामली जनपद में अपना कार्यभार संभाल लिया। सुबह दस बजे एसपी आफिस एसपी मीडिया से रूबरू हुए।
हाथरस के बाद शामली एसपी बनकर आए एसपी अजय पाल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली के रूप में ज्वाइन कर लिया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्हें कहा कि जिला शामली के बारे में उन्होंने बहुत सुना है और अब यहां पर काम करने का मौका मिल रहा है। किसी भी सूरत में गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वाले जल्द ही जेल जाने के लिए तैयार रहें। जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील करने के साथ उन्होंने निर्भिक और निडर रहने को कहा। पुरानी घटनाओं का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। क्राइम को कंट्रोल किया जाएगा तथा शहर जनपद की यातायात व्यवस्था को ओर दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। हर सूरत में अधिकारी अपना काम बिना दबाव करने के लिए कहा।
2011 बैच के आईपीएस है तथा सहारनपुर में ट्रेनिंग की। इसी दौरान वह मथुरा में सीओ, उसके बाद सीओ सिटी तथा गाजियाबाद में एसपी सिटी रहे। उसके बाद हाथरास में एसपी रहे।