फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंतीखेड़ा के युवक की सऊदी अरब में बुखार से मौत

विज्ञापन
बनतीड़ा में सऊदी अरब में ग्रामीण की मौत के बाद गांव में उसके घर पर विलाप करती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बंतीखेड़ा के युवक की सऊदी अरब में बुखार से मौत
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी युवक की सऊदी अरब में बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। वह स्टील फैक्टरी में सुपरवाइजर था। उसकी मौत से यहां परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी मोहम्मद मांगा (38) सऊदी अरब के रियाद शहर में एक स्टील फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक वह कई दिन से बुखार से पीड़ित था। 2/3 जून की रात को अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ताहिर और पारिवारिक ताऊ यूसुफ ने बताया कि तीन जून को सुबह 10 बजे उसके साथी सलीम, तालिब ने फोन पर उन्हें मांगा की मौत होने की सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ताहिर ने बताया कि मांगा के शव का पोस्टमार्टम छह जून को हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुखार से मौत होना बताया गया है। ताहिर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बंद होने के कारण शव पैतृक गांव बंतीखेड़ा नहीं पहुंच सका है। ताहिर के मुताबिक साथियों ने अस्पताल से शव लेने की कोशिश की, तो डाक्टरों ने यह कहते हुए शव देने से मना कर दिया कि पहले मृतक के परिजनों को अपने शपथ पत्र सऊदी अरब भारतीय दूतावास में भिजवाने होंगे। सोमवार को परिजन डीएम जसजीत कौर से मिले और मदद की गुहार लगाई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि परिजन उनसे मिले थे। डीएम का कहना है कि इस मामले में अधिकृत तौर पर शासन स्तर से या किसी सरकारी स्तर से उन्हें इस बारे में सूचना नहीं मिली है और न ही उनसे इस बारे में कोई जानकारी मांगी गई है। उन्होंने परिजनों से कहा है कि जिस माध्यम से उनसे जानकारी या शपथपत्र आदि मांगे गए हैं, उनके द्वारा उपलब्ध कराएं। अगर अधिकृत तौर पर उनके स्तर से कोई जानकारी मांगी जाती है तो उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद परिजन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जून की रात को हुई थी परिजनों से बात
बाबरी। मृतक के भाई ताहिर ने बताया कि उनका भाई मांगा करीब 16 साल से सऊदी अरब में रह रहा था। इस बार वह करीब डेढ़ साल पहले गया था। दो जून की रात करीब 12 बजे मांगा ने परिजनों से फोन पर बात की थी। उसमें उसने बुखार होना बताते हुए कहा था कि वह दवा ले रहा है और जल्द ही ठीक हो जाएगा। अगले दिन सुबह उनकी मौत होने की खबर मिली। मृतक के चार बच्चे अलीखान (20) तबस्सुम (19) मुस्कान (16) भूरा (15) है। मृतक की पत्नी फातिमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें