फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की मंडियों में अच्छे दामों पर बिक रहा बासमती धान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की मंडियों में अच्छे दामों पर बिक रहा बासमती धान
विज्ञापन

शामली। हरियाणा की मंडियों में पिछले साल की अपेक्षा इस साल बासमती 1509 धान का मूल्य एक हजार अधिक मिलने से किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित रहा है। इस साल 1509 धान 2800-2900 रुपये का अच्छा खासा भाव मिल रहा है। पिछले साल 1509 बासमती धान का मूल्य 1700-1800 रुपये क्विंटल मिल रहा था।
वेस्ट यूपी के शामली, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिलों में बासमती धान की ज्यादा पैदावार होती है। बासमती धान बेचने के लिए किसानों को गंगोह सहारनपुर और हरियाणा राज्य के करनाल, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत जिलों की मंडियों में बिक्री के लिए जाता है। पिछले साल हरियाणा के करनाल जिले की मंडियों में बासमती धान का मूल्य 1509 का 1700-1800 रुपये प्रति क्विंटल मिला। इस साल बासमती धान 1509 का मूल्य 2800-2900 रुपये क्विंटल पर मिल रहा है।
विज्ञापन

करनाल के आढ़ती बलजीत का कहना है कि यहां मंडी में बासमती धान की खरीद शुरू हो गई है। बासमती धान आवक बढ़ रही है। प्रतिदिन छह हजार से आठ हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है। डिप्टी आरएमओ मुजफ्फरनगर-शामली कमलेश कुमार का कहना है कि शामली और मुजफ्फरनगर और आसपास जिलों में मोटे धान की खरीद उत्तर प्रदेश शासन करता है। एक अक्तूबर से मोटा धान खरीदने के लिए जिले में सात खरीद केंद्र बनाए गए है। जिले में 8-10 हजार एकड़ मोटा धान का रकबा है। मोटे धान एक अक्तूबर खरीद की जाएगी।
खेत मालिक किसान को बनाना होगा अपना नामिनी
डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार का कहना है कि धान खरीद नीति में किसान और नामिनी खरीद केंद्रों पर धान बेच सकेंगे। किसान को अपना नामिनी पत्नी, पुत्र-पुत्री और पुत्रवधू को बनाना होगा। खेत मालिक किसान अथवा नामिनी को अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। उसके बाद पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण के बाद किसान और नॉमिनी को टॉकन जारी किया जाएगा। धान लेकर आने वाले किसान और नॉमिनी को अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा।
विज्ञापन

2021-22 का धान का समर्थन मूल्य वर्ष 2020-21 का समर्थन मूल्य सामान्य धान का मूल्य
1940 रुपये क्विंटल -1868 रुपये प्रति क्विंटल। --- ग्रेड ए- - 1960 रुपये प्रति क्विंटल- - 1888 रुपये प्रति क्विंटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें