फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर टूटा, आउटर पर डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन

Thu, 16 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैरियर क्षतिग्रस्त होने के कारण आउटर पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। एक वाहन की टक्कर से बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर स्थित बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आउटर पर और हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे तक शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। मेरठ-करनाल मार्ग पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ग्यारह बजे बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के बैरियर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरियर क्षतिग्रस्त होने से रेलवे सिग्नल सिस्टम खराब हो गए। सिग्नल न मिलने के कारण दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैैसेंजर लाल ट्रेन बुढ़ाना रोड आउटर पर खड़ी हो गई। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। 

मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड फाटक पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रेलवे के सिग्नल कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत कराई। सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेेंजर और शामली रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


सिग्नल सेक्शन इंजीनियर सचिन कश्यप ने बताया कि बुढ़ाना रोड फाटक का बैरियर सुबह 11:40 बजे से लेकर दोपहर 01:10 बजे तक खराब रहा। बैरियर के ठीक हो जाने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें