फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में खत्म होने लगे छोटे नोट

Mon, 14 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। चार दिनों से बैंक में 500 और 1000 के नोट जमा कराने वाले उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लग जाती है। रविवार में अवकाश होने के कारण बैंकों पर ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन


बैंक के सामने चार-चार लाइनों में लगे उपभोक्ता सड़कों तक पहुंच गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, बैंकों में नई करेंसी के साथ ही   100, 50, 20 और 10 के नोट कम आने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम भी शोपीस बनकर रह गए हैं।

वहीं, ग्राहकों के बिना बाजार भी सुनसान पडे़ हैं। लोगों की जेब में रोजमर्रा का सामन लेने के लिए भी पैसा नहीं है। हालांकि बैंक एक दिन में ग्राहक को चार हजार रुपये का भुगतान कर रहे हैं। बैंक के खुलने से पहले ही    उसके बाहर लंबी लाइन लग जाती है।
विज्ञापन


रविवार को जमा किए गए बिजली के बिल
शामली। चौथे दिन जिले के बिजलीघरों एवं कैश काउंटरों में बकायादारों ने बिल जमा कराए। अभी तक चार करोड़ 79 हजार रुपये बिजली के बिल के रूप में जमा किए जा चुके हैं। विद्युत    निगम के अधीक्षण अभियंता     अशोक कुमार ने बताया कि    रविवार शाम छह बजे तक 57   लाख रुपये की धनराशि बकाया     के रूप में प्राप्त हो पाई है।     बकाया बिजली बिल जमा करने    के लिए  कैराना, कांधला,    थानाभवन व शामली कस्बो मे    एक एक वैन की व्यवस्था की     गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें