सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे (घेरे में) और उसके सामने बैंक मैनेजर।
- फोटो : अमर उजाला
एक्सिस बैंक में जिस तरह से दिनदहाड़े एक बदमाश 40 लाख रुपये लूटकर आसानी से फरार हो गया, उससे बैंक की कार्यशाली संदेह के दायरे में है। इसे लेकर पुलिस कई बिदुओं पर जांच कर रही है।
बैंक कर्मियों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शाखा प्रबंधक के मुताबिक नकाबपोश बदमाश ने आत्महत्या करने व गोली मारने की धमकी दी। उस समय तक बदमाश ने कोई हथियार भी नहीं दिखाया था। बैंक में उसका कोई खाता भी नहीं है। इसके बाद भी बदमाश को इतनी आसानी से 40 लाख रुपये की रकम थमा दी गई। इतनी बड़ी रकम को बदमाशों के हवाले करने से पहले किसी बैंककर्मी को न तो जानकारी दी गई और न ही सलाह मशविरा किया। कैशियर ने भी बिना कोई जानकारी किए शाखा प्रबंधक के कहने पर 40 लाख रुपये दे दिए।
लूट के बाद बैंक में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि जब गार्ड ने बदमाश पर बंदूक तान दी तो शाखा प्रबंधक ने गोली चलाने से मना क्यों किया। इसके अलावा जब बदमाश बैंक के गेट से बाहर चला गया तो बाहर निकलकर शोर मचाने के बजाए गेट बंद कर शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारी अंदर ही चले गए। गार्ड को भी अंदर ही रहने के लिए कहा गया।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए एएसपी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली व आदर्श मंडी पुलिस की टीम के साथ क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। पुलिस टीमें सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।
सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब अभी बाकी
: आखिर बैंक प्रबंधक ने बिना जांच पड़ताल और खाते के युवक को कैशियर के माध्यम से 40 लाख रुपये क्यों दिए
: क्यों बैंक के किसी भी अन्य कर्मचारी को इसकी जानकारी नहीं दी।
: गार्ड के आरोपी युवक पर बंदूक तानने के बाद भी प्रबंधक ने गार्ड को आरोपी को गोली चलाने से मना क्यों किया
: 21 लोगों के स्टाफ के बीच से कैसे एक युवक लूट की वारदात को अंजाम देकर चला गया
सीसीटीवी में एक पुलिसकर्मी भी बैंक में दिखा
सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय एक पुलिसकर्मी भी बैंक के अंदर दिखाई दे रहा है। आरोपी के जाने के बाद बैंक के कई कर्मचारी हाथ ऊपर किए हुए हैं जबकि कुछ खडे़ दिख रहे हैं। घटना के समय कौन पुलिसकर्मी बैंक में था, इसकी जानकारी भी कोतवाली पुलिस जुटा रही है, ताकि आरोपी के बारे में सटीक जानकारी हासिल हो सके।
एटीएम के सीसीटीवी कैमरे पर लगाई स्याही।
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम से रुपये चोरी करने का प्रयास, शोर होने पर भागे बदमाश
थानाभवन के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। सायरन बजने पर एक मकान मालिक के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित शामली बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक है और उसी के बराबर में बैंक का एटीएम लगा हुआ है। सोमवार देर रात चोरों ने एटीएम के शटर के पास लगे कैमरे पर कोई स्याही छिड़क दी और ताले को किसी मशीन से काटने का प्रयास किया। इस दौरान सायरन बज गया। पास में ही मकान मालिक राव माजिद जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर बदमाश मौके से फरार हो गए। शाखा प्रबंधक को मामले की सूचना दी गई। बैंक मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएम से कोई चोरी नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।