फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रण संबंधी फाइलों का जल्द निस्तारण करें बैंक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बैंक अधिकारियों से कहा कि ऋण संबंधी फाइलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में डीएम ने ब्रांचवार विभागों की बैंकों में लंबित ऋण संबंधी फाइलों की समीक्षा की। डीएम ने बैंक अधिकारियों से कहा कि लंबित पत्रावलियों को जल्द से जल्द पूरा करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋण, किसानों के क्रेडिट कार्ड, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग आदि संबंधित विभागों के विभिन्न योजनाओं के बैंकों में किए गए आवेदनों को लेकर भी चर्चा की गई। डीएम ने बैंकों के समन्वयक को निर्देशित करते हुए कहा संबंधित विभाग और बैंक आपस में समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से कराए। उन्होंने कहा कि यदि उसके बावजूद भी बैंकों द्वारा लापरवाही की जाती है,तो उन्हें अवगत कराया जाए। ताकि संबंधित बैंक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में डीएम ने आधार केन्द्र संचालित किए जाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, एनआरएलएम के उपायुक्त शैलेश व्यास, जिला कृषि अधिकारी डा. हरिशंकर और सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें