फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में हंगामा, कर्मचारियों-ग्राहकों में नोकझाेंक

Fri, 23 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली इंडियन बैंक में नोट निकालने के लिए लगी लाइन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊन (शामली)। नोटबंदी के बाद बैंकों में लगातार कैश की कमी के चलते जनता परेशान हैं। कस्बे के जिला सहकारी बैंक में कैश न मिलने के कारण किसानों ने प्रदर्शन किया। इलाहाबाद बैंक पर भी उपभोक्ताओं और बैंक कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस ने बैंक पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बैंकों में कैश की कमी के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कस्बा ऊन में सबसे ज्यादा स्थित खराब जिला सहकारी बैंक की है। इसमें ऊन क्षेत्र के चार खाते हैं। किसानों के गन्ने के भुगतान के खाते भी सबसे ज्यादा इसी बैंक में हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन बैंक में नो कैश का बोर्ड लगा दिया जाता है जब बैंक में कैश आता है तो केवल
दो हजार रुपये ही किसानों को मिल पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी बैंक में कैश नहीं आया। इसके कारण लोगों का गुस्सा भड़क गया और उपभोक्ताओं ने  बैंक के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक पर भी उपभोक्ताओं और बैंक मैनेजर के बीच नोकझोंक हो गई। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने केवल एक घंटे कैश बांटकर नौ कैश का बोर्ड लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

उधर,गढीपुख्ता  के ओरियंटल बैंक में पिछले दो दिन से सर्वर डाउन होने से ग्राहकों को कोई कैश की सुविधा नही मिल पा रही है। जिसके कारण लोग सुबह से ही सारा काम छोड़कर बैंक के बाहर सर्वर सही होने की प्रतीक्षा करते रहते है। जिसके बाद दो दिन से बिना कैश के ही मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कस्बे केे  जसवंत, सोनू, बालि, हनीफ,  रामनरेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर में एक भी पैसा नहीं है। जिस कारण घर का खाने पीने का सामान खरीदने को भी पैसे नही है जिस कारण भूखा मरने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें