फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद के परिजनों को सौपे 22 लाख के बैंक ड्राफ्ट

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में शहीद अमित कोरी के परिजनों को चेक देती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुलवामा हमले में शहीद के परिजनों को सौंपे बैंक ड्राफ्ट
विज्ञापन

शामली। करीब सवा साल पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को लोकनिर्माण विभाग की तरफ से 22 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। डीएम जसजीत कौर ने शहीद के परिजनों को अपने कार्यालय में सहायता राशि के बैंक ड्राफ्ट सौंपकर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पिछले साल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में जनपद के मोहल्ला रेलपार निवासी अमित कुमार कोरी और कस्बा बनत निवासी प्रदीप कुमार शहीद हो गए थे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पुलवामा हमले के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। शुक्रवार शाम को जनपद के अमर शहीदों के परिजनों को लोक निर्माण विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में शहीद अमित कुमार की माता उर्मिला देवी कोरी को 22 लाख का बैंक ड्राफ्ट और शहीद प्रदीप कुमार की पत्नी शर्मिष्ठा देवी और माता सुलेलता देवी को 11-11 लाख के बैंक ड्राफ्ट उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल, लोक निर्माण विभाग सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता संदीप कुमार और शामली के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें